29 January 2023: दिन की पांच बड़ी ख़बरें 'Top 5 News Of The Day'
1. BBC डॉक्यूमेंट्री पर विवाद के बीच PM मोदी ने देशवासियों को किया सचेत
गुजरात दंगों को लेकर बनाई गई बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर देशभर में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को सचेत रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि देश में लोगों के बीच खाई पैदा करने की कोशिश की जा रही है। इससे सचेत रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे।
2. ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर रविवार दोपहर ब्रजराजनगर में एक ASI ने फायरिंग कर दी। नब दास के सीने में 4-5 गोलियां लगी हैं। उनकी हालत गंभीर है। उन्हें भुवनेश्वर के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने फायरिंग करने वाले ASI गोपालदास को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। लेकिन अभी तक आरोपी ने हमले की वजह नहीं बताई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नब दास कार्यक्रम में शामिल होने ब्रजराजनगर पहुंचे थे। कार से उतरते ही एक ASI गोपालदास ने नब दास पर चार से पांच राउंड गोलियां चलाई।
3. भारत जोड़ो यात्रा एक दिन पहले खत्म
श्रीनगर के लाल चौक में रविवार को राहुल गांधी ने तिरंगा फहराया। वह सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी में वहां पहुंचे। उनके साथ बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। तिरंगा फहराने के बाद राहुल की भारत जोड़ो यात्रा भी खत्म हो गई। इसे 30 जनवरी को खत्म होना था, लेकिन भास्कर को सूत्रों ने बताया कि लाल चौक के कार्यक्रम के बाद यात्रा खत्म कर दी गई। कांग्रेस दफ्तर में सोमवार को होने वाला कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है। लाल चौक में तिरंगा फहराने के दौरान भारी तादाद में पुलिस बल तैनात रही। पूरे इलाके को बैरिकेड्स लगाकर सील कर दिया गया। आसपास की सभी दुकानें बंद करवा दी गईं। राहुल सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी में लाल चौक पहुंचे थे।
4. गुजरात: पंचायत जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद स्थगित
कोई टिप्पणी नहीं